
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के बोकारो जिले के गम्हरिया गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मंगलवार को तालाब में नहाने के दौरान चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में बोकारो जिला परिषद कार्यालय के कर्मचारी दिनेश दास की पत्नी लता दास, उनकी बड़ी बेटी शिखा किशोर (14 वर्ष), 9 वर्षीय बेटी तन्वी किशोर के साथ ही गम्हरिया गांव निवासी सुधीर दास की पत्नी शांति देवी की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बोकारो जिला परिषद कार्यालय के कर्मचारी दिनेश दास अपनी पत्नी लता दास और दो बेटियों शिखा किशोर और तन्वी किशोर के साथ छुट्टियां मनाने और एक शादी समारोह में शामिल होने गम्हरिया गांव आए थे।
मंगलवार को लता दास अपनी दो बेटियों के साथ कपड़े धोने और नहाने के लिए गांव के एक तालाब पर पहुंची थी। कपड़े धोने के बाद मां लता दास दोनों बेटियों के साथ तालाब में नहाने लगी। इसी दौरान पैर फिसला और तीनों गहरे पानी में चली गईं और तीनों डूबने लगीं। इसी बीच तालाब के पास मौजूद शांति देवी नामक महिला ने तीनों को गहरे पानी में डूबते देखा तो उन्हें बचाने के लिए तालाब में कूद गई और खुद भी डूब गई। एक-एक कर चारों लोगों की तालाब में डूबकर मौत हो गई।
चार लोगों की मौत से गांव में मातम पसर गया काफी मशक्कत के बाद सभी को तालाब से बाहर निकाला गया और आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार की दो बेटियों, उनकी मां और गांव की ही एक अन्य महिला शांति देवी की तालाब में डूबकर असमय मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद बरमसिया ओपी की पुलिस भी गांव पहुंची और चारों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Next Story





