
x
Jharkhand झारखंड: सरायढेला थाना प्रभारी नूतन मोदी के नेतृत्व में पुलिस ने रविवार को कई जगहों पर गांजा के खिलाफ विशेष अभियान चलाया और दो महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान अलग-अलग जगहों से कुल सात किलो गांजा, डोडा, सिगरेट और अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए गए। सरायढेला थाने की पुलिस ने सोमवार को सभी पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया। इस दौरान पुलिस ने कोलाकुसमा धीवर बस्ती निवासी उज्ज्वल कुमार धीवर, उसकी मां कंपा देवी और दादी रुम्पा देवी को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने कुसुम बिहार फेज टू निवासी बबलू महतो उर्फ शेखर महतो और वृंदावन कॉलोनी निवासी राकेश कुमार गुप्ता उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया।
सरायढेला थाने की पुलिस ने रविवार को सबसे पहले उज्ज्वल के घर पर छापेमारी की, जहां से पुलिस को दो किलो गांजा, डोडा और अन्य नशीले पदार्थ बरामद हुए। उसकी मां, दादी और उसे उसके घर से गिरफ्तार कर थाने लाया गया। थाने में पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह यह सामान वृंदावन कॉलोनी निवासी राकेश कुमार गुप्ता से लाता है। पुलिस ने रात में राकेश को उठा लिया।
पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने दोस्त बबलू महतो के साथ मिलकर गांजा बेचता है। इसके बाद पुलिस राकेश को बबलू की दुकान पर ले गई और वहां से पांच किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया कि बबलू महतो और राकेश गुप्ता को पहले बलियापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उनके पास से 42 किलो गांजा भी बरामद किया गया था। दोनों गांजा सप्लाई करते हैं।
TagsJharkhandगांजापांचगिरफ्तारJharkhandganjafivearrested जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





