झारखंड

Jharkhand: नमाज पढ़कर घर लौट रहे मौलाना पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

Sarita
2 March 2025 7:26 AM IST
Jharkhand: नमाज पढ़कर घर लौट रहे मौलाना पर फायरिंग,  जांच में जुटी पुलिस
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के पलामू जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां अपराधियों ने एक मौलाना पर जानलेवा हमला किया. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मामला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के झरियावा का है. बताया जा रहा है कि मौलाना लाल मोहम्मद पिछले शुक्रवार को कुदागा छोटी मस्जिद में नमाज अदा करने गए थे|
नमाज खत्म होने के बाद बाइक से घर लौटते वक्त बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने उन पर पिस्तौल तान दी और गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन गोली नहीं चली. इसके बाद अपराधी फरार हो गए. वहीं मौलाना ने थाने में अपराधियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है|
Next Story