
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड की राजधानी रांची में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिससे हड़कंप मच गया है. घर में भीषण आग लगने से पति-पत्नी दोनों की जिंदा जलकर मौत हो गई है. इस खौफनाक घटना से पूरा गांव मातम में है. मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार झारखंड की राजधानी रांची के सोनाहातू थाना क्षेत्र के डिबाडीह गांव निवासी रंजीत साहू करीब 45 वर्ष और उनकी पत्नी मीना देवी करीब 40 वर्ष के घर में बुधवार की रात भीषण आग लग गई. आग में जिंदा जलकर दोनों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से घर में आग लगी, इसके साथ ही घर के अंदर डीजल और पेट्रोल भी रखा हुआ था|
जिससे आग तेजी से फैल गई और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. इस दौरान घर के किचन में रखा एलपीजी गैस सिलेंडर भी फट गया. देखते ही देखते सोनाहातू थाना क्षेत्र के डिबाडीह गोरेयाटाड़ गांव निवासी रंजीत साहू और उनकी पत्नी मीना देवी का सपनों का आशियाना जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बताया कि मृतक रंजीत साहू बाइक मैकेनिक था और घर में पेट्रोल और डीजल रखकर बेचता था। घर में रखे पेट्रोल और डीजल के कारण आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों के अनुसार मृतक रंजीत साहू का बेटा उस समय घर में मौजूद नहीं था।
इस कारण वह बच गया। सोनाहातू थाने की पुलिस ने मृतक पति-पत्नी दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। उन्हें पोस्टमार्टम के लिए रिम्स अस्पताल भेज दिया गया है। पूरे मामले की हर पहलू पर जांच की जा रही है। बता दें कि इससे पहले साल 2022 में दिवाली की रात राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के खादगढ़ा बस स्टैंड में एक बस में दीये जलाने से आग लग गई थी, जिससे उसके अंदर मौजूद ड्राइवर मदन महतो और कंडक्टर इब्राहिम जिंदा जल गए थे|
TagsJharkhandआगजलेपति-पत्नी Jharkhandfireburnthusband-wifeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





