झारखंड

Jharkhand: फाइनेंस कंपनी के एजेंट से बंदूक की नोक पर लुटे 90 हजार रुपये

Sarita
6 Jun 2025 10:34 AM IST
Jharkhand: फाइनेंस कंपनी के एजेंट से बंदूक की नोक पर लुटे    90 हजार रुपये
x
Jharkhand: झारखंड में गोड्डा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गुरुवार को एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंट से करीब 90 हजार रुपये लूट लिये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी का एजेंट अपने ग्राहकों से पैसा वसूल कर लौट रहा था।
इसी दौरान कसबा गोड्डा पंचायत भवन के निकट अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर उससे 90 हजार रुपये लूट लिये। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी और मामले की जांच शुरू कर दी।
Next Story