
x
Jharkhand झारखंड: शराब पीने को लेकर सास-बहू में झगड़ा हो गया. इसके बाद सास ने खुद और बहू को एक कमरे में बंद कर आग लगा ली. आग में झुलसने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान सास की मौत हो गई. दिल दहला देने वाला यह मामला झारखंड के दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र के भुईभांगा गांव का है. जानकारी के मुताबिक अधेड़ सास रानी पहाड़िन शराब पीने की आदी थी. उसकी बहू सुंदरी देवी अक्सर उसे ऐसा करने से मना करती थी. शरा ब को लेकर सास रानी पहाड़िन और बहू सुंदरी देवी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. घटना वाले दिन (बीते मंगलवार को) भी शराब पीने को लेकर सास रानी पहाड़िन और बहू सुंदरी देवी के बीच झगड़ा हुआ था. इससे नाराज होकर सास ने खुद और बहू को एक कमरे में बंद कर आग लगा ली।
आग में झुलसने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान सास की मौत हो गई। इस घटना में सास रानी पहाड़िन और बहू सुंदरी देवी गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों को तत्काल इलाज के लिए दुमका जिले के फूलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सास रानी पहाड़िन की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से झुलसी बहू जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। मृत सास के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के वक्त मृतक सास के तीनों बेटे घर से बाहर काम करने गए थे। मृतका के बेटों को भी मामले की जानकारी दे दी गई है। कोठीकुंड थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
TagsJharkhandशराबसास-बहूझगड़ासासमौतJharkhandalcoholmother-in-law and daughter-in-lawfightmother-in-lawdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





