झारखंड

Jharkhand महिला पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का परिणाम जारी, 521 अभ्यर्थी पास

Ashish verma
27 May 2025 9:25 PM IST
Jharkhand महिला पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का परिणाम जारी, 521 अभ्यर्थी पास
x
Jharkhand महिला पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का परिणाम

Ranchi.रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड महिला पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके तहत आयोग ने कुल 444 पदों के विरुद्ध कुल 521 अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए बुलाया है। हालांकि आयोग के अनुसार प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए बुलाया जाना किसी अभ्यर्थी का अंतिम चयन नहीं है। चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन 4 जून को नामकोम चाय बागान स्थित आयोग कार्यालय में दो पालियों में किया जाएगा।

पहली पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक 250 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच होगी और दूसरी पाली में दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक 271 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच होगी। दोनों पालियों के अभ्यर्थियों को जांच शुरू होने से एक घंटा पहले आयोग कार्यालय बुलाया गया है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन में की गई प्रविष्टियों से संबंधित प्रमाण पत्रों की मूल प्रति, स्वहस्ताक्षरित छायाप्रति और हाल ही में खिंचवाया गया पासपोर्ट साइज का रंगीन फोटो लेकर सत्यापन के लिए उपस्थित होंगे।


Next Story