झारखंड

Rourkela के समीपवर्ती रेलवे ब्रिज ढहने से कच्ची दीवार का अवलोकन, ताला बड़ा रेल हादसा

Rajeshwari Nishad
27 May 2025 9:06 PM IST
Rourkela के समीपवर्ती रेलवे ब्रिज ढहने से कच्ची दीवार का अवलोकन, ताला बड़ा रेल हादसा
x
Rourkela के समीपवर्ती रेलवे ब्रिज ढहने से कच्ची दीवार का अवलोकन

Chakradharpur.चक्रधरपुर। हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल लाइन पर राउरकेला स्टेशन से कुछ दूरी पर स्थित रेलवे पुल की मिट्टी ढह गई। समय रहते इसकी सूचना रेलवे प्रशासन को मिल गई। जिससे बड़ा रेल हादसा टल गया। रेलवे प्रशासन ने पुल के चारों ओर मिट्टी में लोहे की तारें गाड़कर पुल को ढहने से बचा लिया है। वहीं रेलवे प्रशासन ने एहतियात के तौर पर रेलवे पुल से गुजरने वाली ट्रेनों की गति धीमी कर दी है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब सात बजे रेलवे सुरक्षा कंट्रोल को सूचना मिली कि किलोमीटर पोल संख्या 408/25 के पास रेलवे पुल की मिट्टी काफी मात्रा में ढह गई है। आनन-फानन में राउरकेला और बंडामुंडा से बड़ी संख्या में रेलवे अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे।


Next Story