झारखंड

Jharkhand: बेटियों के सामने पिता की हत्या

Sarita
19 Feb 2025 7:41 AM IST
Jharkhand: बेटियों के सामने पिता की हत्या
x
Jharkhand झारखंड: हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. झारखंड के गुमला में बेटियों को स्कूल छोड़ने जा रहे पिता की अज्ञात बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी. आरोपियों ने बच्चियों को भी मारने की कोशिश की, लेकिन दोनों बच्चियां किसी तरह भागकर अपने घर पहुंच गईं. दो बाइक पर सवार पांच आरोपियों ने धारदार हथियार से इस वारदात को अंजाम दिया है. गुमला में एक दिल दहला देने वाली हत्या सामने आई है. बेटियों को स्कूल छोड़ने जा रहे पिता की आरोपियों ने उनके सामने ही बेरहमी से हत्या कर दी|
पूरा मामला रायडीह थाना क्षेत्र के पोगरा डिगरी टांड का है. घटना मंगलवार की सुबह की बताई जा रही है. मृतक की पहचान 36 वर्षीय प्रसाद साहू के रूप में हुई है. मृतक प्रसाद साहू की बेटी किरण कुमारी ने बताया कि उसके पिता का गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा था, जिसके कारण उनकी हत्या कर दी गई. मृतक ऊंचाडीह में एक शिक्षक के यहां ड्राइवर का काम करता था. घटना की सूचना मिलते ही रायडीह थाना के चैनपुर इंस्पेक्टर महेंद्र कुमार करमाली अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। साथ ही पुलिस ने मृतक की बेटियों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Next Story