झारखंड

Jharkhand : होली पर पिता बना हैवान, दोस्त के साथ मिलकर 11 साल की बेटी से किया सामूहिक दुष्कर्म

Sarita
18 March 2025 6:05 AM IST
Jharkhand : होली पर पिता बना हैवान, दोस्त के साथ मिलकर 11 साल की बेटी से किया सामूहिक दुष्कर्म
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के बोकारो में पिता और बेटी के बीच शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पिता ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी 11 साल की नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप किया. घटना के बाद से आरोपी पिता फरार है. हालांकि पुलिस ने वारदात में शामिल उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है. बच्ची ने देर रात अपनी मां को घटना के बारे में बताया था और होली के अगले दिन पीड़िता की मां उसे थाने लेकर आई. घटना होली की रात की है, लेकिन अब तक इस मामले का मुख्य आरोपी पकड़ा नहीं जा सका है. पुलिस आरोपी पिता को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. पीड़िता और एक आरोपी की मेडिकल जांच कराई गई है, ताकि सबूत जुटाए जा सकें. आरोपी पिता ने पत्नी से बोला झूठ घटना बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र की है. यहां एक पिता ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी 11 साल की बेटी के साथ गैंगरेप किया|
घटना होली की रात 11 बजे की है. आरोपी पिता अपनी पत्नी से छिपकर बेटी को पड़ोसी के घर जाने के बहाने घर से बाहर ले गया, जहां उसका आरोपी दोस्त कार लेकर इंतजार कर रहा था। फिर आरोपी अपने दोस्त और अपनी बेटी को लेकर पास की पहाड़ी पर पहुंचा। वहां, लड़की कुछ समझ पाती, उससे पहले ही दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। लड़की घंटों दरिंदगी झेलती रही। जिस पिता पर लड़की की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, उसने ही उसकी इज्जत तार-तार कर दी। किसी तरह लड़की घर पहुंची और अपनी मां को आपबीती बताई।
अगले दिन लड़की अपनी मां के साथ थाने पहुंची
घटना की जानकारी होने पर मां का धैर्य जवाब दे गया। रात होते ही वह लड़की को लेकर थाने पहुंची, जहां उसकी शिकायत पर आरोपी पिता और उसके दोस्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई।
लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई। रविवार रात को एक आरोपी लक्खी चंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि आरोपी पिता की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की मेडिकल जांच भी कराई है। इसके साथ ही डिजिटल साक्ष्य जुटाने में जुटी है। वहीं, थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि इस कृत्य में पिता शामिल है, एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, पिता की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है।
Next Story