
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र के पोरदाग में एक पिता-पुत्र की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शवों को आज पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि आसनसोल, वर्धमान के बुद्धा कॉलोनी निवासी सुजय मल्लिक अपने बेटे दीप मल्लिक के साथ पोरदाग स्थित अपने ससुराल आए थे।
शनिवार को वह और उनका बेटा नहाने के लिए पोरदाग स्थित एक तालाब में गए थे। नहाते समय बेटा गहरे पानी में डूबने लगा। बेटे को डूबता देख पिता उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गया, लेकिन वह भी डूब गया।घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद पिता-पुत्र के शवों को बाहर निकाला। पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को कब्जे में लेकर थाने ले गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
Next Story





