झारखंड

Jharkhand encounter: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़,छह नक्सली ढेर, ऑपरेशन जारी

Sarita
21 April 2025 9:30 AM IST
Jharkhand encounter:  सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़,छह नक्सली ढेर, ऑपरेशन जारी
x
Jharkhand encounter: झारखंड के बोकारो जिले में सोमवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कोबरा कमांडो और पुलिस के साथ मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले में ललपनिया इलाके के लुगु हिल्स में सुबह करीब साढ़े पांच बजे यह मुठभेड़ हुई। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ अभी जारी है।
उन्होंने बताया कि ‘209 कमांडो बटालियन फॉर रिजोल्यूट एक्शन’ (कोबरा) के जवानों ने अभियान शुरू किया जिसमें छह नक्सली मारे गए और दो इंसास राइफल, एक ‘सेल्फ लोडिंग राइफल’ (एसएलआर) और एक पिस्तौल बरामद की गई। अधिकारियों ने बताया कि इस मुठभेड़ में किसी सुरक्षाकर्मी के घायल होने की खबर नहीं है। कोबरा सीआरपीएफ की एक विशेष इकाई है जो जंगल युद्ध रणनीति में अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती है।
Next Story