
x
Jharkhand झारखंड: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बुर्जुवा पहाड़ी पर रविवार सुबह कोबरा बटालियन के सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 10 लाख रुपये का इनामी नक्सली मारा गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी है। कोल्हान के डीआईजी नूररंजन किस्पोट्टा ने बताया कि आज सुबह-सुबह बुर्जुवा पहाड़ी पर नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन के दौरान एक नक्सली का शव बरामद किया गया है। इसके साथ ही एक एसएलआर राइफल समेत कई हथियार बरामद किए गए हैं।
Next Story





