झारखंड

Jharkhand Encounter: सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 2 सुरक्षाकर्मी शहीद

Sarita
4 Sept 2025 10:21 AM IST
Jharkhand Encounter:  सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 2 सुरक्षाकर्मी शहीद
x
Jharkhand Encounter : झारखंड के पलामू जिले में बुधवार देर रात प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) से अलग हुए समूह टीएसपीसी के सदस्यों के साथ मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।एक अधिकारी ने बताया कि मनातू थाना क्षेत्र के केदल इलाके में बुधवार रात करीब 12.30 बजे सुरक्षा बलों और प्रतिबंधित तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) के सदस्यों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। पलामू के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) नौशाद आलम ने कहा, "मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए और एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि केदल गांव में टीएसपीसी कमांडर शशिकांत गंझू और उसकी टीम की मौजूदगी की सूचना के आधार पर अभियान शुरू किया गया था। उन्होंने कहा, "जैसे ही सुरक्षा दल मौके पर पहुंचा, टीएसपीसी सदस्यों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। मुठभेड़ में तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। उन्हें तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया और घायल पुलिसकर्मी का इलाज किया जा रहा है।"
Next Story