झारखंड

Jharkhand: मोहर्रम जुलूस के दौरान म्यूजिक की आवाज से वृद्ध की हृदय गति रुकी,मौत

Sarita
7 July 2025 2:14 PM IST
Jharkhand: मोहर्रम जुलूस के दौरान म्यूजिक की आवाज से वृद्ध की हृदय गति रुकी,मौत
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के गिरिडीह में उस समय हड़कंप मच गया जब डीजे की तेज आवाज की वजह से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मामला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के पड़रियाटांड़ का है. बताया जा रहा है कि मृतका खांसी की दवा लेने बाजार स्थित अर्चना मेडिकल गई थी. उसी दौरान बाजार से मोहर्रम का जुलूस निकल रहा था जिसमें डीजे बज रहा था. वह डीजे की तेज आवाज सहन नहीं कर सकी और अपना संतुलन खोकर दवा दुकान के सामने गिर गई|
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना निमियाघाट थाने की पुलिस को दी. पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा उक्त महिला को डुमरी रेफरल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने पर डुमरी सीओ शशि भूषण प्रसाद डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचे और उसके परिजनों से बात कर उन्हें सांत्वना दी. बताया जाता है कि मृतका पड़रियाटांड़ स्थित अपने मायके में रहती थी. मृतका की अपनी कोई संतान नहीं है।
Next Story