झारखंड

Jharkhand : होली के दौरान लोगों ने गटक ली करोड़ों की शराब, रकम जानकर रह जाएंगे हैरान

Sarita
19 March 2025 6:38 AM IST
Jharkhand : होली के दौरान लोगों ने गटक ली करोड़ों की शराब, रकम जानकर रह जाएंगे हैरान
x
Jharkhand झारखंड: होली खुशियों और मौज-मस्ती का त्योहार है। मौज-मस्ती करना जरूरी है, इसलिए लोग नाचते-गाते और हुड़दंग करते हैं। कुछ लोग भांग पीकर मौज-मस्ती करते हैं, तो कुछ शराब पीकर। इस साल झारखंड में होली के दौरान खूब शराब पी गई।इस साल होली के दौरान राज्य के लोगों ने 102 करोड़ की शराब पी। पिछले साल के मुकाबले इस साल शराब की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है।
पिछले साल होली के दौरान 92.62 करोड़ की शराब बिकी थी। इस साल सबसे ज्यादा 20 करोड़ की शराब रांची में बिकी। राज्य के 24 जिलों में से 17 जिलों में 14 मार्च को शराब की दुकानें बंद कर दी गईं, जबकि शेष जिलों में 15 मार्च को दुकानें बंद कर दी गईं। उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 11 मार्च को राज्य में 16.98 करोड़ रुपये, 12 मार्च को 25.01 करोड़ रुपये, 13 मार्च को 51.50 करोड़ रुपये और 14 मार्च को 9.08 करोड़ रुपये की शराब बिकी। इस प्रकार राज्य में शराब की कुल बिक्री 102 करोड़ रुपये हो गई।
Next Story