
x
Jharkhand झारखंड : झारखंड के धनबाद के वासेपुर इलाके में बीते शुक्रवार देर रात गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। गैंगस्टर फहीम खान के बेटे इकबाल खान के ड्राइवर बबली खान उर्फ हैदर अंसारी को दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और गैंगवार की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक रमजान के पहले जुमा की रात करीब 11 बजे इलाके में तरावीह की नमाज के कारण काफी भीड़ थी। इसी दौरान एक दुकान के पास दो संदिग्ध युवक खड़े दिखे। स्थानीय लोगों को शक हुआ तो उन्होंने उनसे पूछताछ शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी बीच बबली खान और एक युवक के बीच कहासुनी हो गई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। विवाद बढ़ने पर एक युवक ने पिस्तौल निकालकर बबली खान पर गोली चला दी। गोली लगते ही वहां अफरातफरी मच गई।
घटना को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर पैदल ही कलालीबागान की ओर भाग गए। घायल को तुरंत असर्फी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे दुर्गापुर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और भूली थाना प्रभारी अभिनव कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से एक खाली कारतूस बरामद किया है।प्रारंभिक जांच में पुलिस इस घटना को गैंगवार से जोड़कर देख रही है। बताया जा रहा है कि फहीम खान और प्रिंस खान के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। घटना के बाद वासेपुर इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
TagsJharkhandगैंगस्टरड्राइवरहमलाइलाकेदहशतJharkhandgangsterdriverattackareapanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





