
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमें आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. घायलों में 4 लोगों की हालत गंभीर घटना जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के धावाटांड़ के पास हुई. बताया जा रहा है कि आधा दर्जन लोग डीजे वाहन में सवार होकर यहां देवघर बारात गए थे|
इस दौरान कतरास लौटने के दौरान डीजे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे डीजे वाहन में सवार सभी लोग घायल हो गए. सभी घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को धनबाद रेफर कर दिया गया है. घायलों में 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायल धनबाद जिले के कतरास पंचगढ़ी के रहने वाले बताए जा रहे हैं|
TagsJharkhandडीजे वाहनदुर्घटनाग्रस्तJharkhandDJ vehicleaccidentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





