
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के बोकारो जिले से एक सनसनीखेज घटना की खबर सामने आई है। दरअसल, यहां हाईवे पर एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। वहीं, इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।मिली जानकारी के अनुसार, शव बोकारो जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में हाईवे के पास से बरामद किया गया। मृतक की पहचान धनंजय कुमार के रूप में हुई जो इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा चलाता था।
बताया जा रहा है कि सोमवार को राहगीरों ने हाईवे के पास खेड़ाडीह गोविंद तालाब के पास उसका शव पड़ा देखा। शरीर पर गहरे जख्म के निशान थे। शव को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे किसी ने धारदार हथियार से धनंजय कुमार पर हमला कर उसकी हत्या कर दी हो।वहीं, लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।
TagsJharkhandव्यक्तिशवदहशत Jharkhandpersondead bodypanicजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





