
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के पलामू से इंसानियत को शर्मसार करने वाली बेहद ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल, यहां एक नवजात शिशु का शव बरामद हुआ है. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक, नगर थाना क्षेत्र के आबादगंज मोहल्ले में स्थित एक अस्पताल से एक नवजात शिशु बरामद हुआ है. बताया जा रहा है कि नवजात के शव को कुत्तों ने बुरी तरह से नोंच रखा था. शव की हालत काफी खराब थी. वहीं, पुलिस ने शव को बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
फिलहाल पुलिस फोरेंसिक टीम की मदद से मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद जो बातें सामने आएंगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है|
Next Story





