
x
Jharkhand झारखंड : झारखंड के पाकुड़ में साइबर ठगों ने मंईयां सम्मान योजना की राशि को लेकर अवैध निकासी की है। यहां की रहने वाली एक महिला के साथ बड़ी ठगी हुई है। वहीं, महिला ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करा दी है।मामला जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के तालझारी गांव का है। बताया जा रहा है कि यहां की एक महिला के साथ लगातार ठगी हो रही है। हद तो तब हो गई जब पुराना खाता बंद कर महिला ने नया खाता खुलवाया, लेकिन नए खाते से भी पैसे चोरी होने लगे।
महिला ने बताया कि जैसे ही मंईयां सम्मान योजना की राशि उनके खाते में आनी शुरू हुई, उसी समय से खाते से पैसे की चोरी होने लगी। महिला ने बताया कि बार-बार बिना जानकारी के उनके खाते से रकम निकाली जा रही है।महिला ने बताया कि पुराना खाता बंद कर नया खाता भी खोला गया, लेकिन इसमें भी बार-बार बिना जानकारी के उनके खाते से रकम निकाली जा रही है। वहीं, फिलहाल पुलिस साइबर ठगों की पहचान और अवैध निकासी की जांच में जुट गई है।
TagsJharkhandसाइबर ठगोंनिशानेJharkhandcyber fraudsterstargets जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





