
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड की राजधानी रांची एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना से दहल उठी। सोमवार को कांके थाना क्षेत्र के डैम साइड इलाके में एक मुंडन समारोह के दौरान कुछ अज्ञात अपराधियों ने एक घर में घुसकर रमेश उरांव नामक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। रमेश की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल रमेश को उसके परिजनों ने रिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक रमेश उरांव जमीन के कारोबार से जुड़ा था। फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट रूप से खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
दिनदहाड़े हुई इस हत्या की खबर जैसे ही इलाके में फैली, लोग आक्रोशित हो गए। बड़ी संख्या में लोग जुट गए और कांके रोड को जाम कर दिया। स्थानीय लोगों ने अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। जाम की सूचना मिलने पर गोंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों ने सड़क से जाम हटा लिया।
TagsJharkhandअपराधियोंयुवकहत्या Jharkhandcriminalsyouthmurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





