झारखंड

Jharkhand Crime: मेला देखकर लौट रही 2 नाबालिग आदिवासी लड़कियों के साथ गैंगरेप

Sarita
27 Jan 2026 12:51 PM IST
Jharkhand Crime: मेला देखकर लौट रही 2 नाबालिग आदिवासी लड़कियों के साथ गैंगरेप
x
Jharkhand Crime: झारखंड से एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां हैवानियत की हदें पार करते हुए दो लड़कियों के साथ कुछ युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। वहीं दरिंदगी की इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर करके रख दिया है।मिली जानकारी के अनुसार, गिरिडीह जिले में दो आदिवासी नाबालिग लड़कियां जतरा मेला देखकर अपने घर लौट रही थीं, तभी कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ मौजूद युवक को भी पीटकर भगा दिया।
इसके बाद आरोपियों ने दोनों लड़कियों को सुनसान जगह ले जाकर उनके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए।इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लड़कियों की गंभीर हालत देखकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है। दोनों लड़कियों के बयान दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।
Next Story