झारखंड

Jharkhand Crime :आदिवासी लड़की के साथ रेप , व्यक्ति गिरफ्तार

Sarita
5 Feb 2026 9:27 AM IST
Jharkhand Crime :आदिवासी लड़की के साथ   रेप , व्यक्ति   गिरफ्तार
x
Jharkhand Crime : झारखंड के बोकारो जिले में एक आदिवासी लड़की के साथ कथित तौर पर रेप मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार को हुई, जब लड़की घर पर अकेली थी और उसके माता-पिता काम पर गए हुए थे।एक अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पेटारवार के सर्किल इंस्पेक्टर (सीआई) शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया, "आरोपी बिहार के रोहतास जिले का रहने वाला है और एक सड़क निर्माण कंपनी में वाहन चालक का काम करता है।
वह पीड़िता के कुएं से पानी भरने आता था। लड़की के माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं और काम पर गए हुए थे।" सीआई ने बताया कि लड़की के माता-पिता जब काम से लौटे तो उसने घटना के बारे में बताया।पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पेटारवार थाने में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को तेनुघाट जेल भेज दिया गया है।
Next Story