
x
गुमला Gumla : घाघरा बीते तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण घाघरा थाना क्षेत्र के ईचा गांव में एक घर की दिवाल गिर जाने के कारण एक महिला झालो देवी की हुई मृत्यु हो गई जब कि उसकी पुत्री अनीशा कुमारी उम्र 9 बर्ष गंभीर रूप से घायल हैं. जिसका इलाज लोहरदगा में चल रहा हैं.
मृतक की सास मुनवा देवी ने बताया है कि सोमवार की रात्रि वह सह परिवार खाना पीना खाकर सो रहे थे. झालो देवी अपने एक बच्चे के साथ जिस रूम मे सो रही थी उसकी दीवार सुबह करीब 3:00 अचानक भर भरा कर गिर गई. जिसकी चपेट में मां और बेटी दोनों आ गए. घर में वह चार लोग थे और एक अन्य बच्चा अलग कमरे में सो रहा था. जिस कारण वह लोग बच गए. 3:00 सुबह अचानक बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी घटनास्थल पहुंचे और दीवार से दबे दोनो मां बच्चा को निकाल कर लोहरदगा इलाज के लिए ले गए. जहां डॉक्टर ने महिला झालो देवी को मृत घोषित कर दिया. वहीं अभी बच्चे का इलाज चल रहा हैं.
घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण, अपने परिवार का लालन पालन करने के लिए लगभग एक महीना पहले मृतक झालो देवी का पति फुलदेव उरांव ईंट भट्ठा काम करने गया था.
Tagsलगातार बारिश ने एक महिला की जान ले लीईचा गांवघाघरा थाना क्षेत्रझारखंड समाचारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारContinuous rain took the life of a womanIcha villageGhaghra police station areaJharkhand NewsJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





