झारखंड

Jharkhand: चल रहीं सर्द हवाएं, अचानक गिरा तापमान

Sarita
1 Jan 2025 6:49 AM IST
Jharkhand:  चल रहीं सर्द हवाएं, अचानक  गिरा तापमान
x
Jharkhand: झारखंड में बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में 6 डिग्री की गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार मैदानी इलाकों में आसमान साफ ​​होने के कारण उत्तर से आ रही बर्फीली हवाएं सीधे झारखंड में प्रवेश कर रही हैं। इसके कारण पिछले 24 घंटे के दौरान मंगलवार को रांची समेत झारखंड के विभिन्न जिलों में न्यूनतम तापमान में पांच से छह डिग्री की गिरावट आई। लोहरदगा का न्यूनतम तापमान गिरकर 9 डिग्री पर पहुंच गया।
वहीं, रांची का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके कारण ठंड बढ़ गई है। अगर बर्फीली हवाओं का यही सिलसिला जारी रहा तो धूप निकलने के बावजूद ठंड का एहसास होगा। ऐसे में झारखंड के लोगों को भीषण शीतलहर का सामना करना पड़ेगा।
Next Story