
x
Jharkhand झारखंड : झारखंड के हजारीबाग में नए साल की खुशियां एक परिवार के लिए गम में बदल गईं। यहां शराब के नशे में दो गुटों के युवक आपस में भिड़ गए। तलवार से हुए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, दो गंभीर रुप से घायल हुए हैं। घटना शहर के व्यस्त इंद्रपुरी चौक के पास हुई। बीती रात दो युवक गुटों के बीच छोटा सा विवाद देखते-देखते तलवारबाजी और भीषण मारपीट में बदल गया।
इस घटना में मंडई निवासी सूरज राणा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नए साल के जश्न के दौरान मंडई और नूरा क्षेत्र के कुछ युवक पिकनिक मनाने गए थे। वहां शराब के नशे में दोनों गुटों के बीच ग्रुपबाजी को लेकर मामूली कहासुनी शुरू हुई। यह विवाद बढ़ता चला गया और देर रात तक इंद्रपुरी चौक पहुंच गया, जहां दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। गुस्साए युवकों ने एक-दूसरे पर तलवारों से हमला कर दिया। इसी दौरान मंडई निवासी सूरज राणा पर जानलेवा हमला हुआ, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हमले में दो अन्य युवक भी बुरी तरह जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
सूचना मिलते ही हजारीबाग पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रांची रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। दोनों पक्षों से जुड़े कई युवकों से पूछताछ की जा रही है। लोगों ने बताया कि यह घटना शराब के नशे में हुए व्यक्तिगत विवाद का नतीजा है। कुल एक दर्जन से ज्यादा हमलावर थे, जिसमें आठ की पहचान लोगों ने कर ली है बाकी अज्ञात है। फिलहाल इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी तरह की अफवाह या आगे की अनहोनी न हो।
TagsJharkhandनशेदो गुटोंझड़पव्यक्तिमौत Jharkhandintoxicationtwo groupsclashpersondeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





