झारखंड

Jharkhand: मैदान में खेल रहे थे बच्चे, हुआ कुछ ऐसा जिससे होश उड़ गए

Sarita
8 April 2025 7:33 AM IST
Jharkhand: मैदान में खेल रहे थे बच्चे, हुआ कुछ ऐसा जिससे होश उड़ गए
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के हजारीबाग में एक बड़ा हादसा टल गया. यहां एक खेल के मैदान में अचानक 35 फीट गहरा गड्ढा बन गया, जिससे हड़कंप मच गया. मैदान में अचानक 35 फीट गहरा गड्ढा बन गया घटना जिले के बड़कागांव के बादम पंचायत अंतर्गत बाबूपारा गांव की है. बताया जा रहा है कि यहां एक खेल के मैदान में बच्चे खेल रहे थे. इसी दौरान अचानक मैदान में 35 फीट गहरा गड्ढा बन गया. जमीन करीब 35 फीट नीचे धंस गई. गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन जल्द से जल्द कोई कार्रवाई करे और इस गड्ढे को भर दे.
ग्रामीणों का कहना है कि इस मैदान में रोजाना बच्चे खेलते हैं. बड़े-बुजुर्ग दौड़ने का अभ्यास करते हैं. यह मैदान काफी भरा हुआ है और यहां ऐसी घटना हो रही है. अगर किसी की जान को खतरा होता है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा|
Next Story