झारखंड

Jharkhand: खेलते-खेलते कुएं में गिरा बच्चा, इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम

Sarita
26 March 2025 7:36 AM IST
Jharkhand: खेलते-खेलते कुएं में गिरा बच्चा, इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड की राजधानी रांची के डोरंडा गांधीनगर हिनू में एक बच्चे की कुएं में गिरकर मौत हो गई. कुआं घर में ही मौजूद था और 40 फीट गहरा था. लोग इसी कुएं के पानी का इस्तेमाल पीने के लिए करते थे. बच्चे की मौत से परिवार के लोग बदहवास हैं. बच्चे की उम्र 4 साल बताई जा रही है. मृतक बच्चे का नाम डुग्गू है. उसके पिता का नाम सोनू दीक्षित है. इकलौते बेटे की मौत के बाद पिता रो-रोकर बेहाल हैं. परिजनों के मुताबिक डुग्गू घर के आंगन में खेल रहा था. खेलते-खेलते वह अचानक गेंद पकड़ने के चक्कर में गहरे कुएं में गिर गया. बच्चे के कुएं में गिरने की सूचना मिलते ही परिवार समेत पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया. तुरंत इसकी सूचना एनडीआरएफ की टीम को दी गई|
कुएं में डूबने से बच्चे की मौत गोताखोर कुएं में उतरे और बेहोशी की हालत में बच्चे डुग्गू को बाहर निकाला. उसे तुरंत इलाज के लिए रांची के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. 40 फीट गहरे कुएं में 25 फीट तक पानी भरा हुआ था. मोहल्ले में पसरा मातम परिजन और स्थानीय लोग काफी प्रयास के बावजूद बच्चे को गहरे कुएं से बाहर निकालने में असफल रहे. इसके बाद मामले की जानकारी तुरंत एनडीआरएफ की टीम को दी गई. करीब 5 से 10 मिनट की मशक्कत के बाद एनडीआरएफ की टीम ने बच्चे को कुएं से बाहर निकाला|
बच्चे की दर्दनाक मौत से पूरे परिवार के साथ-साथ मोहल्ले में मातम पसर गया है. रांची में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले रांची से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित पिस्का गांव में खेतों में सिंचाई के लिए बने कुएं में एक मवेशी (बैल) गिर गया था. उसे बचाने के लिए 7 लोग उतरे थे. इसी दौरान अचानक कुएं की मिट्टी ढह गई. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई|
Next Story