झारखंड

Jharkhand : बच्चों से भरी गाड़ी तालाब में गिरी, 22 बच्चे घायल

Sarita
22 May 2025 7:53 AM IST
Jharkhand :  बच्चों से भरी गाड़ी तालाब में गिरी, 22 बच्चे घायल
x
Jharkhand : झारखंड के हजारीबाग जिले में बुधवार दोपहर एक स्कूल बस तालाब में गिर गई, जिससे 22 बच्चे घायल हो गए। हादसा इचाक थाना क्षेत्र के खुटरा गांव में हुआ। हादसे के वक्त बच्चे स्कूल से घर लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक घायल बच्चों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
आठ बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इचाक थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बस चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन तालाब में गिर गया। स्थानीय लोगों ने बच्चों को तालाब से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
Next Story