
x
Jharkhandझारखंड : झारखंड के धनबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। वहीं इस हादसे में एक शख्स बुरी तरह से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, हादसा मंगलवार बलियापुर थाना क्षेत्र का है। घायल युवक की पहचान जोड़ापोखर थाना क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय धीरज कुमार के रूप में हुई है जो कि एक लोन रिकवरी एजेंट है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार और बाइक के परखच्चे उड़ गए। लोन रिकवरी एजेंट धीरज कुमार बुरी तरह से घायल हो गए।
आनन-फानन में घायल युवक को तत्काल धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।इधर हादसे की जानकारी मिलते ही बलियापुर थाना के एएसआई अनिल कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल मामले की छानबीन में जुट गई है।
TagsJharkhandकारबाइकटक्करयुवकघायल Jharkhandcarmotorcyclecollisionyoung maninjured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





