
x
Jharkhand झारखंड: परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा रेलवे फाटक पर सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। बस चालक की लापरवाही ने 16 वर्षीय छात्रा की जान ले ली, जबकि उसके साथ बैठी छह साल की बच्ची जिंदगी और मौत के बीच झूल गई।फाटक बंद होने के दौरान ढलान पर खड़ी मिनी बस अचानक पीछे की ओर लुढ़क गई और स्कूटी पर सवार राहरगोड़ा की अंजली कुमारी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में अंजली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल बच्ची निधि को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क और रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। इस कारण टाटा-हावड़ा रेल मार्ग पर करीब एक घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा सुबह लगभग 11:30 बजे हुआ। राहरगोड़ा से साकची की ओर जा रही ‘भोले शंकर’ नामक मिनी बस बारीगोड़ा फाटक पर कतार में खड़ी थी।इस दौरान बस चालक और खलासी नीचे चाय पीने चले गए। बस न तो हैंडब्रेक पर थी और न ही गियर में। ढलान के कारण बस अचानक पीछे की ओर लुढ़क गई और तुरंत पीछे खड़ी स्कूटी को टक्कर मार दी। बस के आगे स्कूटी पर बैठी अंजली कुमारी और निधि को अपनी चपेट में ले लिया।मृतका अंजली कुमारी राहरगोड़ा निवासी अशोक ठाकुर की बड़ी बेटी थी। वह तीन बहनों में सबसे बड़ी थी और पढ़ाई के साथ-साथ घर की जिम्मेदारियों में भी हाथ बंटाती थी।
बताया गया है कि अंजली निधि को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रही थी, तभी यह भयावह हादसा हो गया। निधि को गंभीर हालत में टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित लोग और परिजन शव के साथ सड़क जाम कर रेलवे ट्रैक पर उतर आए।इस कारण टाटा-हावड़ा मुख्य रेल मार्ग पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। सूचना मिलने पर परसुडीह थाना पुलिस और क्यूआरटी टीम मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझाकर जाम हटवाया गया।पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है, जबकि बस चालक की तलाश जारी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
TagsJharkhandबसछात्राजानJharkhandbusstudentdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





