
x
Jharkhand: रांची जिले के सोनाहातू थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है। 25 वर्षीय युवक हरिहर महतो की बेरहमी से हत्या कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया। मृतक का शव कांची नदी के किनारे बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। शव की हालत बेहद वीभत्स बताई जा रही है।मृतक की पहचान सोनाहातू थाना क्षेत्र के एडरमहातु–मार्चाडीह गांव निवासी हरिहर महतो के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, हरिहर का गांव की ही एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि उसी महिला ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। 31 जनवरी 2026 की शाम करीब 6:30 बजे हरिहर घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।
काफी तलाश के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने 3 फरवरी 2026 को सोनाहातू थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। रविवार को पुलिस ने एडरमहातु-मार्चाडीह गांव के सामने कांची नदी किनारे से हरिहर महतो का सिर धड़ से अलग शव बरामद किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल रिकॉर्ड के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संदेह के आधार पर एक आरोपी पति-पत्नी को पुलिस हिरासत में लिया गया है। सोनाहातू पुलिस इस नृशंस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है।
TagsJharkhandयुवकहत्याJharkhandyouthmurder जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





