
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के देवघर जिले में एक माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक की अज्ञात आरोपियों ने बम मारकर हत्या कर दी। घटना गुरुवार सुबह की है, जब प्रधानाध्यापक अपनी स्कूटी से कुछ सामान लेने जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात लोगों ने उन पर बम से हमला कर दिया, जिसमें उनकी मौत हो गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (मधुरपुर) सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि महुआडाबर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार दास किसी काम से दोपहिया वाहन से विद्यालय जा रहे थे, तभी अज्ञात लोगों ने उन पर बम फेंका। उन्होंने बताया कि दास को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि हमले का कारण और हमलावरों की संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है। जमीन विवाद में हत्या की आशंका मृतक के परिजनों का कहना है कि जमीन विवाद में हत्या की आशंका है। हमला स्कूल के पास हुआ। जानकारी के अनुसार प्रिंसिपल एसडीएम का सामान लेने के लिए स्कूल से निकले थे। करीब 100 मीटर की दूरी पर दो लोग घात लगाकर बैठे थे। प्रिंसिपल भेड़वा नवाडीह की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन पर हमला हुआ और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पैदल ही मौके से फरार हो गए।
स्कूल प्रिंसिपल पर बम से हुए हमले के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम गांव में ही कैंप कर रही है। मौके पर वरीय अधिकारी मौजूद हैं और आरोपियों की तलाश की जा रही है। मृतक स्कूल प्रिंसिपल की पत्नी पहले जिला परिषद सदस्य रह चुकी हैं। हालांकि, वर्तमान में वह स्कूल में पढ़ाती भी हैं। हत्या की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है।
TagsJharkhandप्रिंसिपलहमलामौतprincipalattackdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





