
x
Jharkhand: झारखंड के गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र में लावागांई झेंगरिया टोंगरी इलाके में 22 वर्षीय अशोक दास और उनकी प्रेमिका के सड़े-गले शव पेड़ पर लटके बरामद हुए हैं। आशंका है कि दोनों की मौत लगभग आठ-दस दिन पहले हुई थी।
पुलिस शुरुआत में आत्महत्या की आशंका जता रही है। हालांकि मामले की हर पहलू से जांच चल रही है। शवों की पहचान युवती के पास मिले मोबाइल नंबर से हुई। अशोक दास ओडिशा के कुम्हारडुंगी के निवासी थे और चेन्नई में टाइल्स मिस्त्री का काम करते थे, जबकि युवती भी ओडिशा के मयूरभंज जिले की रहने वाली थी। दोनों की गुमशुदगी 18 सितंबर को हुई थी, जब युवती ने अशोक को झोराडीह में मेले में बुलाया था। बाद में दोनों लापता थे। युवती के परिवार ने पहले अशोक के खिलाफ उसके प्रेमिका को भगाने का मामला दर्ज कराया था। दोनों ने लगभग 15 दिन पहले फोन पर कहा था कि वे छत्तीसगढ़ में हैं, उसके बाद संपर्क टूट गया।
पुलिस यह जांच कर रही है कि प्रेमी जोड़ा ओडिशा से गुमला कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में उनकी मौत हुई। मृतक अशोक पर नाबालिग लड़की को भगाने का मामला भी दर्ज है। गुमला एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि प्रथम द्दष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, पर विस्तृत रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। उन्होंने यह भी बताया कि मृत युवक पर नाबालिग लड़की को भगाने का मामला दर्ज है। दोनों मृतकों के परिवार गुमला पहुंचे हैं और पुलिस सभी संभावित कारणों की गहराई से जांच कर रही है।
TagsJharkhandप्रेमी जोड़ेलाशloversbodiesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





