झारखंड

Jharkhand : सड़क विवाद में खूनी संघर्ष, 13 घायल

Sarita
7 May 2025 9:58 AM IST
Jharkhand : सड़क विवाद में खूनी संघर्ष,  13 घायल
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के गिरिडीह में देवरी थाना क्षेत्र के नवाबांध रतोइया गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई. जिसमें दोनों पक्षों के कुल 13 लोग घायल हो गए. घटना के बाद परिजनों ने दोनों पक्षों के घायल लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी पहुंचाया. घटना के संबंध में एक पक्ष के किशोरी राम ने बताया कि विरोधी पक्ष के लोगों ने उनके पुश्तैनी रास्ते को घेर लिया था. जिससे घर से निकलने में परेशानी हो रही थी|
जब उन्होंने रास्ता रोकने से मना किया तो विरोधी पक्ष के लोगों ने अचानक धारदार हथियार से लैस होकर मारपीट शुरू कर दी. मारपीट में किशोरी राम 50, अशोक राम 49, चंचल कुमारी 15, टिंकू देवी 40, डोमन राम 60, किरण देवी 50 और सुशीला देवी 55 घायल हो गए. वहीं दूसरे पक्ष के गणेश राम ने बताया कि सड़क पर चार पहिया वाहन के आवागमन को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट हुई. जिसमें बब्लू राम 26, गणेश राम 45, बच्चू राम 25, सुनीता देवी 40 व राजेश कुमार राम 30 घायल हो गये|
Next Story