झारखंड

Jharkhand: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दंपत्ति बुरी तरह घायल

Sarita
27 Jun 2025 10:24 AM IST
Jharkhand: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दंपत्ति बुरी तरह घायल
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के पाकुड़ से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दंपत्ति बुरी तरह घायल हो गए। हादसे में पत्नी का पैर कट गया। जबकि पति का दाहिना हाथ भी बुरी तरह कुचल गया। दोनों घायलों को पुलिस ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की अहले सुबह पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के हिरणपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर आदर्श कार्यालय के समीप पत्थर लदे ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को कुचल दिया।
हादसा इतना भीषण था कि पत्नी का दाहिना पैर शरीर से कटकर अलग हो गया। वहीं पति का दाहिना हाथ भी ट्रक की चपेट में आकर बुरी तरह कुचल गया। मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस गश्ती में तैनात एएसआई दिलीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दोनों घायलों को आनन-फानन में पुलिस जीप से सीएचसी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। फिर बिना किसी देरी के 108 एंबुलेंस से दोनों पति-पत्नी को गंभीर हालत में सोनाजोड़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना के संबंध में बताया गया कि पाकुड़िया प्रखंड के मध्य विद्यालय डोमनगढ़िया में पदस्थापित 45 वर्षीय शिक्षक रघुनाथ हांसदा अपनी 35 वर्षीय पत्नी चारुशीला किस्कू के साथ बाइक संख्या जेएच16जे/3229 पर सवार होकर पाकुड़ से दुमका जा रहे थे। इसी दौरान आइडियल ऑफिस के समीप ट्रक संख्या डब्ल्यूबी58डी/1592 ने उन्हें पीछे से कुचल दिया। इस दुर्घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
Next Story