
x
Jharkhandझारखंड : झारखंड के रामगढ़ जिले के बरकाकाना थाना क्षेत्र में बीते बुधवार रात एक तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और मुआवजे की मांग की।
रामगढ़-पतरातू मेन रोड पर मुंडा ढाबा के पास बीते बुधवार देर रात यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, भुरकुंडा से रामगढ़ की ओर जा रही एक कार और बरकाकाना से घुटूवा जा रही बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। कार की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के दोनों एयरबैग खुल गए और बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मोजाहिद अंसारी उर्फ छोटे को मृत घोषित कर दिया, जबकि ईदुल अंसारी की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों का आरोप है कि हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हुआ। उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजा और दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
TagsJharkhandबाइक सवारोंकारभिंड़तएकमौत Jharkhand: Bike riders collide with a carkilling one. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





