झारखंड

Jharkhand: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दो घायल

Sarita
29 May 2025 6:51 AM IST
Jharkhand: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत,  दो घायल
x
Jharkhand झारखंड: थाना क्षेत्र के राज विद्या केंद्र मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो युवक घायल हो गए। घटना बुधवार रात करीब नौ बजे की है। मृतक 20 वर्षीय पवन उरांव बेड़ो के पांडेयपारा गांव का रहने वाला था। बाइक पर पीछे बैठा मृतक का बड़ा भाई रितेश उरांव तथा लोहरदगा के बामनडीहा गांव निवासी पवन उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तीनों को बेड़ो सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉ मेघा भगत ने पवन उरांव को मृत घोषित कर दिया।
दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार कर रिम्स रेफर कर दिया गया। तीनों युवक बाइक से पांडेयपारा गांव से भंडरा थाना क्षेत्र के बामनडीहा गांव जा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। सूचना मिलने पर बेड़ो थाने के एएसआई भानु कुमार रजक बेड़ो सीएचसी पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर थाने ले आए। थाना प्रभारी देव प्रताप प्रधान ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए आज को रिम्स भेजा जाएगा।
Next Story