
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के लातेहार जिले में छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है. ये सभी नक्सली प्रतिबंधित संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (TSPC) से जुड़े थे. वहीं, पुलिस को शनिवार को नक्सलियों की गिरफ्तारी की सूचना मिली थी. गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान नारायण भोक्ता उर्फ आदित, आलोक यादव उर्फ अमरेश यादव, अमित दुबे उर्फ छोटे बाबा, महेंद्र ठाकुर, इमरान अंसारी और संजय के रूप में हुई है|
इनमें से नारायण भोक्ता उर्फ आदित स्वयंभू सब जोनल कमांडर है, जबकि अमित दुबे उर्फ छोटे बाबा एरिया कमांडर है. इनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं. टीएसपीसी गुट से जुड़े थे नक्सली लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने सभी नक्सलियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि माओवादी गुट (TSPC) के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है|
शुक्रवार को यहां बालूमाथ थाना क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा था, इसी दौरान पुलिस की टीम ने हेसाबार-भांग जंगल क्षेत्र में यह कार्रवाई की. एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बालूमाथ एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। इसके बाद अभियान के तहत नक्सलियों को चारों तरफ से घेरकर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार नक्सलियों के पास से चार राइफल, एक रिवॉल्वर और 1102 कारतूस बरामद किए गए हैं।
TagsJharkhandनक्सलियोंकार्रवाईपुलिस6गिरफ्तारJharkhandNaxalitesactionpolicearrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





