झारखंड

Jharkhand: झारखंड में बड़ा हादसा, चिमनी में ब्लास्ट होने से पांच मजदूर झुलसे

Bharti Sahu 2
7 Aug 2024 1:42 AM GMT
Jharkhand: झारखंड में बड़ा हादसा, चिमनी में ब्लास्ट होने से पांच मजदूर झुलसे
x
Jharkhand झारखंड: हजारीबाग में बड़ा हादसा हो गया है। बरही के रियाड़ा औद्योगिक क्षेत्र में लगी फैक्ट्री (पवन पुत्रा स्टील) की चिमनी में ब्लास्ट हो गया है। तेज धमाके के बाद कई मजदूर बुरी तरह जख्मी हो गई। हादसे के वक्त फैक्ट्री में 70 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। सभी घायल मजदूरों को आनन-फानन में आरोग्यम अस्पताल ले जाया गया है। इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है। अस्पताल ने दो मजदूरों की मौत की पुष्टि की है। अस्पताल की ओर से बताया गया कि
हादसे के बाद यहां
सात मजदूरों को लाया गया था। अन्य घायल मजदूरों को रांची के रिम्स में रेफर कर दिया गया है। पांच घायलों में राजीव कुमार, राजेश कुमार, नाग्रेंद्र कुमार यादव, शंकर यादव शामिल हैं। सभी उत्तर प्रदेश के ही रहने वाले हैं। घटनास्थल पर अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी उपस्थित हैं। अधिकारियों ने कहा कि घटना में जो भी दोषी हैं उन पर कार्रवाई होगी।
Next Story