
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। जगरनाथपुर थाना क्षेत्र के गीतिलिपि गांव के पुवाल में आग लगने से वहां खेल रहे चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सोमवार की सुबह की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया तथा चारों बच्चों के शवों को राख के ढेर से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार मृत बच्चों की पहचान गीतिलिपि गांव निवासी चंद्र मोहन सिंकू के पांच वर्षीय नाबालिग पुत्र साहिल सिंकू, अर्जुन चातर के करीब पांच वर्षीय पुत्र प्रिंस चातर, सुखराम सुंडी के करीब दो वर्षीय पुत्र रोहित सुंडी और पांच वर्षीय बच्ची भूमिका सुंडी के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार ये सभी बच्चे गीतिलिपि गांव के रामोसाई टोला के रहने वाले थे। सूचना मिलते ही एसडीओ महेंद्र छोटन उरांव और सीओ मनोज कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और बच्चों के परिजनों को सांत्वना दी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बच्चे प्रतिदिन इसी पुआल के ढेर पर कूदते-खेलते हैं। सोमवार की सुबह भी ये चारों बच्चे पुआल पर चढ़कर खेल रहे थे। इसी बीच इस सूखे पुआल में आग लग गई। बच्चों ने भागने की भी कोशिश की, लेकिन पल भर में आग चारों तरफ फैल गई। इससे ये चारों बच्चे आग में झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही झारखंड सरकार में परिवहन एवं राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ ने सोशल मीडिया पर दुख जताया है।
उन्होंने एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर लिखा है कि घटना के बारे में जानकर मन व्यथित है। उन्होंने बच्चों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए ईश्वर से उनके माता-पिता को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि सरकार प्रत्येक पीड़ित परिवार को एक-एक लाख रुपये की सांत्वना राशि देगी। बता दें कि इससे पहले 10 मार्च को गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के गोदरमाना बाजार में भी ऐसी ही घटना हुई थी। उस समय पटाखा दुकान में आग लगने से तीन बच्चे जिंदा जल गए थे।
TagsJharkhandहादसाजलेबच्चेमौत Jharkhandaccidentburntchildrendeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





