
x
Jharkhand झारखंड : झारखंड के गुमला जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कूल जा रहे बच्चों से भरा ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक 9 साल की छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में 9 वर्षीय छात्रा आकांक्षा कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। वह गंगड़ा गांव निवासी अजय गोप की बेटी थी और महाराजगंज स्थित मदर अमृता पब्लिक स्कूल में कक्षा 3 की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि वह अन्य बच्चों के साथ रोज की तरह ऑटो से स्कूल जा रही थी।
इस दुर्घटना में 8 वर्षीय अलमा केरकेट्टा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चियों को बसिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने आकांक्षा को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बसिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। बच्ची की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
TagsJharkhandऑटोपलटाछात्रामौतJharkhand: Automobile overturnedstudent died. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





