झारखंड

Jharkhand: रेलवे फाटक के पास हमलावरों ने 2 भाइयों पर चाकू से किया हमला, 1 की मौत

Sarita
23 Jun 2025 7:43 AM IST
Jharkhand: रेलवे फाटक के पास हमलावरों ने 2 भाइयों पर चाकू से किया हमला, 1 की मौत
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के धनबाद में अज्ञात हमलावरों ने दो भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें एक भाई की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि दो भाई पटना जाने के लिए टिकट खरीदने स्टेशन जा रहे थे. इसी दौरान रेलवे फाटक के पास कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया|
घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे युवक का इलाज जारी है. मामले में सिटी एसपी का कहना है कि स्टेशन के पास दो गुटों में विवाद हुआ था और उसी विवाद के कारण ये हिंसक घटना हुई. ये मामला अवैध शराब के कारोबार से जुड़ी आपसी रंजिश का है|
Next Story