झारखंड

Jharkhand : एटीएस ने गैंगस्टर अमन साहू गिरोह के तीन अपराधियों को दबोचा

Sarita
12 July 2024 1:46 PM IST
Jharkhand : एटीएस ने गैंगस्टर अमन साहू गिरोह के तीन अपराधियों को दबोचा
x

रांची Ranchi : राज्य में अपराधियों और अपराध संगठित गिरोहों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है इधर, ATS की टीम ने गैंगस्टर अमन साहू गिरोह के खिलाफ दबिश दी है. गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए टीम ने अमन साहू Aman Sahu के 3 शूटरों को दबोच लिया है. बता दें, जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू जेल के अंदर से ही आपराधिक वारदातों को अंजाम दिलवाने की साजिश रच रहा है.

जानकारी के अनुसार, उसके शूटर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे लेकिन झारखंड एटीएस की टीम ने उनके मंसूबे का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. टीम ने रांची, रामगढ़ और पतरातू में छापेमारी Raid करते हुए गैंग के तीन अपराधियों को दबोचा है.


Next Story