झारखंड

Jharkhand: सुबह दरवाजा खोलते ही किसान को दिखा बाघ, गांव में दहशत

Sarita
26 Jun 2025 8:16 AM IST
Jharkhand: सुबह दरवाजा खोलते ही किसान को दिखा बाघ, गांव में दहशत
x
Jharkhand: झारखंड की राजधानी रांची से करीब 65 किलोमीटर दूर सिल्ली प्रखंड के मरडू गांव में बुधवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक पूर्ण विकसित रॉयल बंगाल टाइगर एक किसान के घर में घुस आया। यह घटना पश्चिम बंगाल की सीमा के पास मुरी थाना अंतर्गत हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। यह बाघ सुबह करीब 5 बजे गांव के निवासी पूरन चंद महतो के घर में घुसा। उस समय महतो उठे ही थे और उन्होंने अपने घर का दरवाजा खोला ही था। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, बाघ उनके घर में घुस गया।
रांची के प्रमंडलीय वन पदाधिकारी (डीएफओ) श्रीकांत वर्मा ने बताया, 'महतो सुबह दरवाजा खोलकर बाहर निकले ही थे, तभी बाघ अंदर घुस आया। उन्होंने तुरंत बाघ को एक कमरे में बंद कर दिया और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया।' ग्रामीणों के मुताबिक घर में परिवार के कुछ सदस्य मौजूद थे, लेकिन सभी सुरक्षित बाहर निकल आए। साथ ही रांची के भगवान बिरसा जैविक उद्यान (बिरसा जू) से भी एक टीम वहां पहुंची, जिसमें एक पशु चिकित्सक, कंपाउंडर और जीवविज्ञानी शामिल थे। गांव पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के जंगल के बेहद करीब है।' उन्होंने यह भी कहा कि बाघ को सुरक्षित पकड़ने और जंगल में वापस छोड़ने की पूरी कोशिश की जा रही है।
Next Story