
x
हजारीबाग Hazaribagh : शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अनुपस्थित पाए जाने पर कार्रवाई होगा. यह नोटिस मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सिविल सर्जन ने जारी किया है. नोटिस के अनुसार अद्योहस्ताक्षरी द्वारा कार्यालयों के औचक निरीक्षण के क्रम में जिला स्तर पर कार्यरत पदाधिकारी एवं कर्मी निर्धारित कार्यावधि में अपने-अपने कार्यस्थल पर प्रायः अनुपस्थित पाये जा रहे हैं. जिससे कार्यालय कार्य के साथ-साथ कार्यालय की गरिमा पर प्रतिकूल असर होता है.
इस संबंध में पूर्व में सभी को कार्यावधि में अपने कार्यस्थल पर उपस्थित रहने हेतु निर्देश एवं चेतावनी दी गई है. परन्तु कुछ पदाधिकारियोंध्कर्मियों द्वारा आदेशों का अनुपालन नहीं किया जा रहा है. सभी को आदेशित किया कि पूर्वाहन 10.30 के बाद कार्यालय आने वाले तथा अपराह्न 5 बजे के पूर्व बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाये जाने पर संबंधित पदाधिकारीध्कर्मी को उस दिन अनुपस्थित माना जायेगा एवं तदनुसार सीएल में समायोजित किया जायेगा.
Tagsशेख भिखारी मेडिकल कॉलेजड्यूटी से अनुपस्थित चिकित्सकों पर कार्रवाईझारखंड समाचारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारSheikh Bhikhari Medical CollegeAction will be taken against doctors absent from dutyJharkhand NewsJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





