
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड में हजारीबाग जिला पुलिस ने ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-फरोख्त में संलिप्त पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र अंतर्गत मिशन ग्राउंड, एलिजाबेथ स्कूल के पास पिकअप वैन और कार से कुछ तस्कर ब्राउन शुगर का सौदा करने वाले हैं। इस सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अमित आनंद के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। कुछ देर बाद जैसे ही दोनों वाहन मौके पर पहुंचे और तस्कर आपस में लेन-देन करने लगे, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें धर दबोचा।
बड़ा बाजार से 5 तस्कर गिरफ्तार, 52.95 ग्राम मादक पदार्थ जब्त
पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कुल 52.95 ग्राम ब्राउन शुगर, 51,300 रुपये, तीन मोबाइल फोन बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में एंगलेश कुमार (37 वर्ष), निवासी - गिद्धौर, जिला चतरा, संदीप कुमार (22 वर्ष), निवासी - गिद्धौर, जिला चतरा, मो. रिजवान (36 वर्ष), निवासी - बड़ा बाजार, हज़ारीबाग़, इमरान खान (32 वर्ष), निवासी - हबीबी नगर, हज़ारीबाग़, शाहिल खान (22 वर्ष), निवासी - रहमत नगर, हज़ारीबाग़ शामिल हैं. इस संबंध में बड़ा बाजार ओपी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है|
TagsJharkhandनशेकार्रवाईब्राउन शुगरतस्करगिरफ्तारJharkhanddrugsactionbrown sugarsmugglerarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





