झारखंड

Jharkhand : कोयला तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, दो ट्रक जब्त

Sarita
15 Nov 2025 6:41 AM IST
Jharkhand : कोयला तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, दो ट्रक जब्त
x
Jharkhand झारखंड: लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने अवैध कोयला तस्करी और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध कोयले से लदे दो ट्रकों को जब्त किया है। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि दो ट्रक (JH02N-2870) और (JH19B-6175) अवैध रूप से चोरी का कोयला लेकर बालूमाथ स्थित मगध कोलियरी से निकलने वाले हैं। सूचना के बाद थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार और अमरवाडीह पिकेट प्रभारी अभिनव कुमार सिन्हा ने अपनी टीम के साथ ताबड़तोड़ छापेमारी कर जांच की।
मगध कोलियरी के चमातु तालाब के पास अवैध कोयले से लदे दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया गया। हालांकि पुलिस को देखते ही दोनों ट्रकों के चालक भागने में सफल रहे। जब्त ट्रकों में लगभग 30 टन कोयला लदा था। बाजार में कोयले की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है। कांड संख्या 128/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध कोयला माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। अवैध कोयला कारोबार में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
Next Story