
x
Jharkhand Accident: झारखंड के जमशेदपुर में एक सड़क हादसा हुआ है जहां एक बुजुर्ग की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मामला जिले के परसुडीह थाने से महज 100 मीटर की दूरी का है. बताया जा रहा है कि मृतक बुजुर्ग पेंशन के काम से जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय गए थे|
काम पूरा होने के बाद वापस लौटने के दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवकों ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवकों की तलाश कर रही है.
TagsJharkhandबाइकबुजुर्गटक्करमौतJharkhandbikeold mancollisiondeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





